छत्तीसगढ़

मां को टोनही कहने की बात हो लेकर आरोपी ने 32 वर्षीय युवक की सब्बल मारकर हत्या

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर_ मां को टोनही कहने की बात हो लेकर आरोपी ने 32 वर्षीय युवक की सब्बल मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा उपरांत मामले को विवचेना में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 में

https://youtu.be/4q9RY8_KE0M

 

सूचना मिली कि हरदी में एक युवक की हत्या हो गई है सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटना स्थल हरदी पहुंची जहां पर हरदी निवासी हीरो खाण्डे पिता कुमार खाण्डे उम्र 32 वर्ष की खून से लथफत लाश मिली पुलिस ने मौके पर लोगों से घटना की जानकारी ली साथ ही आरोपी शिवकुमार बघेल को धरदबोचा और उससे पूछताछ की तब उसने कहा कि मृतक हीरो खाण्डे उसकी मां को हमेशा टोनही कहकर प्रताडित किया करता था कई बार उसे इस शब्द का उपयोग न करने के लिए कहा था परंतु हमेशा वह टोनही कहा करता था घटना के समय भी जब मृतक हीरो खाण्डे ने फिर से टोनही कहा तब इसी बात को लेकर शिव कुमार और हीरो के बीच में गाली गलौज हुई और तैश में आकर शिवकुमार सब्बल से हीरो खाण्डे के ऊपर वार कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा उपरांत मामले को विवचेना में लिया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button