छत्तीसगढ़

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर बौद्विक प्रतियोगिता का आयोजन

कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी मे मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर संस्था के सत्यम, शिवम्, सुंदरम और मधुरम् ग्रुप के छात्र-छात्राओं के निबंध, वाद-विवाद, कहानी लेखन जैसे विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके लिखे कहानियों एवं प्रमुख उपन्यासों के बारे मे बताया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के व्याख्याता लम्बोदर पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य भुपेश्वरी ठाकुर, सी.एल. माहला (संकुल समन्वयक), शैलेश साहु, वत्सला नाग, दुलारी साहू, खेमीन ठाकुर, सुधा सोम, रेणुका किशोर, सुरेन्द्र पटेल, तुलाराम नेताम, रमन ठाकुर, विनोद कश्यप एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button