लोकार्पण समिति ने महिला शक्ति केंद्र की स्थापना की महिलाओ को मिलेगा स्वरोजगार और बिक्री कला की जानकारी
भिलाई। समाज सेवी संगठन लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा श्रमिक बस्ती डबरा पारा भिलाई 3 में महिलाओ को निशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान करने महिला शक्ति केंद्र की स्थापना किया गया। केंद्र में महिलाओ को सिलाई कढ़ाई,ब्यूटी पॉलर, दोना निर्माण, व्यंजन, स्क्रीनिंग प्रिंटिंग, घड़ा में कलाकृति, आचार पापड़, जारी वर्क, कम्पूयटर में कार्य से संबंधितए सामाग्री बिक्री प्रबंधन के कार्य का प्रशिक्षण दी जायेग। कार्यक्रम में भिलाई 3 की वरिष्ठ समाज सेवी एवं कांग्रेस नेत्री प्रेमलता मढ़ारिया एवं भिलाई 3 निगम के सबसे कम उम्र के पार्षद तुलसी धुरु का सम्मान शाल और श्रीफल से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकार्पण समिति के प्रदेशाध्यक्ष इस्माईल खान एवार्ड पार्षद तुलसी धुरु, उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई की अध्यक्ष कौसर खान,भिलाई 3 महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमुद मढ़ारिया सहित भिलाई क्षेत्र की 20 महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया समूह से आई महिलाओं ने अपने द्वारा किया गया कार्यो की जानकारी प्रदान किया गया लता मानिकपुर पुरैना ने अपने द्वारा मटके में किया गया कलाकृत्यों की जानकारी दी। वहीं संगीता सोनवानी ने अगरबती निर्माण कार्य की जानकारी दी। तो मंजू साहू ने दोना पत्तल निर्माण कार्य की जानकारी दी।
कार्यक्रम की आतिथि प्रेमलता मढ़ारिया ने अपने द्वारा समाज सेवा के कार्य के साथ राजनीतिक जीवन एवं 30 सालो से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी साथ ही महिलाओ को अपने घरों में शांति खुशहाली के लिए कार्य करते रहे संगठित होकर कार्य करने की बात उपस्थित महिलाओ से किया। लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इस्माईल खान ने लोकार्पण समिति द्वारा भिलाई क्षेत्र में महिला समूह के माध्यम से महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें कार्य करवाने की जानकारी देने के साथ कहा कि आज समिति से 200 से अधिक महिला स्व सहायता समूह का गठन कर उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के कार्य करते उन्हें समाज सेवा के साथ स्वरोजगार करने का कार्य किया जा रहा है।