*महासमुंद ज़िला के रेडी टू ईट योजना में भष्ट्राचार पर कार्यवाही को लेकर परपोड़ी भाजपा मण्डल ने चौकी में दिया ज्ञापन*
*देवकर:-* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष परपोड़ी सुश्री विनीता सुनीता अग्रवाल एवं युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय अग्रवाल के द्वारा महिला बाल विकास विभाग में महासमुंद जिला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं रेडी टू ईंट खाद्यान्न वितरण योजना में भ्रष्टाचार के संबंध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देश व भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लता वर्मा के निर्देशानुसार देवकर चौकी के प्रभारी को शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।जिसमे नगर पंचायत उपाध्यक्ष-अजय अग्रवाल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष-बुधारू साहू, पूर्व पार्षद-बसंती अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष- बुधियारिंन बाई, जिला कार्यकारिणी-महेश कुंजाम , महामंत्री-दयावती वर्मा आदि उपस्थित रहे।जिसमें दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की।