कलेक्टर कार्यालय में जल्दी ही अब चौबीस घंटे ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होंगी

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामान्य प्रशासन विभाग को सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में चौबीस घंटे ऑनलाईन शिकायतें दर्ज करने के लिए सेवा आंरभ करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी जिलों में कामन हेल्पलाईन नंबर निर्धारित करने को कहा है, जिसमें आम नागरिक किसी भी शासकीय सेवा प्राप्ति में हो रहे विलम्ब अथवा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करा सके। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिवस के अंदर कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में संबंधित विभागों से विभिन्न् बिन्दुओं पर 10 दिनों के भीतर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा हैं।
इसके तहत योजना का नाम, योजना आरंभ करने का उद्देश्य व आरंभ वर्ष, दी जा रही सेवायें, ऑनलाईन सेवायें उपलब्ध कराये जाने पर हुआ वर्षवार व्यय, विभिन्न् सेवाओं पर लिया जा रहा सेवा शुल्क, कुल वार्षिक प्राप्तियां, सेवा प्रदाता का नाम, राज्य के विभिन्न् मांगो में गुणवत्ता इंटरनेट सेवा की उपलब्धता की स्थिति, अवरोध की जानकारी, किसी कारणों से सेवा/ऑनलाईन उपलब्ध नहीं होने के स्थिति में सेवा प्रदाय किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था, जनता से फीडबैक लिये जाने की व्यवस्था की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117