ग्राम पंचायत अमोरा के गोठान के अध्यक्ष अनिलेश दुबे द्वारा एकता का परिचय अजय शर्मा सबका संदेश ब्यूरो व संभाग प्रमुख

ग्राम पंचायत अमोरा के गोठान
के अध्यक्ष अनिलेश दुबे द्वारा एकता का परिचय
अजय शर्मा सबका संदेश ब्यूरो व संभाग प्रमुख
जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमोरा के श्री अनिल दुबे मनोनीत गोठान अध्यक्ष के मार्गदर्शन में
श्री अनिलेश दुबे मनोनीत गोठान अध्यक्ष के मार्गदर्शन मे मातृ सक्ती एकता महिला स्व सहायता समूह अमोरा के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट केचूआ खाद 41क्विंटल तयार कर रेसम विभाग पामगढ़ को दिया गया वर्तमान मे 45 क्विंटल खाद अभी समूह के पास उपलब्ध है। ग्राम अमोरा में गौठान का कार्य बहुत ही सुचारू रूप से वहां के महिलाओं द्वारा किया जा रहा है जो ब्लॉक स्तर में नंबर वन पर है। अभी वर्तमान में रेशम विभाग पामगढ़ को उपलब्ध कराया गया है। गौठान अध्यक्ष महोदय द्वारा गोबर खरीदी की कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं। इसमें वहां के महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो आने वाले समय के लिए बहुत ही अच्छा है।