नागरिकों के देखभाल से गुलजार हुआ शिक्षक नगर उद्यान

फेंसिंग तार ,प्लास्टिक शेड व फेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने विधायक वोरा से की मांग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक अरुण वोरा से शिक्षक नगर स्थित डॉ राधाकृष्णन बालोद्यान में फेंसिंग तार ( जाली ) प्लास्टिक शेड, फेवर ब्लॉक टाइल्स ,फव्वारा लगाने एवं अन्य कार्य हेतु अपने विधायक निधि या राज्य सभा सदस्य मोतीलाल बोरा की सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने अनुरोध किया है । ततसंबंध में श्री वोरा से उक्त उद्यान का निरीक्षण करने का भी आग्रह किया गया है । मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त उद्यान में नागरिकों द्वारा नियमित रूप से देखभाल करना, पानी डालना, पेड़ लगाना ,साफ सफाई करना ,व ध्यान देने से इस उद्यान की रौनक बढ़ गई है । उद्यान में नियमित आने वाले नागरिक विमल सेन, दिलीप कसार, ताम्रकार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, संजीव रॉव, डॉ निर्माण तिवारी ,सूरज यादव गुलाब सोनी, दिनेश सेन , श्री वैष्णव जी , एवं अन्य लोगों की देखभाल ,मेहनत व लगन का परिणाम है कि उद्यान की रौनक लौट आई है। महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर ने महापौर निधि से उक्त बालोद्यान में साढे चार लाख रुपए की राशि से उक्त उद्यान का कायाकल्प करवाया। जिसमें दीवार की ऊंचाई बढ़ाना एवं ग्रीन लगाना ,फेवर ब्लॉक टाइल्स लगाना, अतिरिक्त कक्ष का निर्माण उद्यान का आकर्षक रंग रोगन व पानी की व्यस्था व अन्य कार्य शामिल है । पार्षद विभा नायक ने भी अपने निधि से बैठमे की आराम कुर्सी और बच्चों के झूले लगवाए है । उक्त बालोद्यान में अभी फेंसिंग तार (जाली) प्लास्टिक शेड, फेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने, फौवारा लगाने तथा अन्य कार्य कराए जाने की आवश्यकता है ।




