Uncategorized

राम जन्म तीर्थ निर्माण समिति केशकाल द्वारा मंदिर निर्माण के लिये 1 लाख 75 हजार 565 रूपया मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेजा- चिराग उपाध्याय

के शशिधरण

केशकाल। रामजन्म तीर्थ निर्माण समिति केशकाल द्वारा गत दिन नगर में शोभा यात्रा निकालकर अयोध्या काशी में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नगर के हिन्दु धार्मिक भक्तों के ओर से अपने स्वच्छ मन से सहयोग राशि एकत्रित किया है, जिसकी जानकारी देते राममंदिर तीर्थ निर्माण समिति केशकाल के सचिव श्री चिराग उपाध्याय ने बताया है कि राममंदिर निर्माण समिति केशकाल द्वारा केशकाल नगर में पहले भव्य शोभा यात्रा निकाला गया है।

 

इस शोभा यात्रा में बडी संख्या में महिला एवं पुरूष शामिल हुऐ है, शोभा यात्रा के समापन बाद समिति के अध्यक्ष श्री संतोष कटारिया एवं सचिव चिराग उपाध्याय तथा अन्य प्रमुखों के ओर से नगर में घुमकर अलग-अलग लोगों से संपर्क किया इस संपर्क दरमियान भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि नगद 96333/-रू. एचं चेक द्वारा 79232/- का कुल राशि 1 लाख 75 हजार 565 रूपय सधन्यवाद प्राप्त हुआ। प्राप्त उक्त राशि को दिनांक 24 जनवरी 2021 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा केशकाल का माध्यम से श्री राम जन्म तीर्थ निर्माण ट्रस्ट काशी अयोध्या के नाम से भेजा गया है। उपरोक्त जानकारी समिति केशकाल के सचिव चिराग उपाध्याय ने दी है। समिति ने राम मंदिर निर्माण के लिए जो भी दान वीरों द्वारा अथवा स्वच्छा से सहयोग राशि प्रदान की उन सभी केशकाल का दान वीरों को समिति केशकाल द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अभार व्यक्त किया है।

http://sabkasandesh.com/archives/96590

 

http://sabkasandesh.com/archives/96317

Related Articles

Back to top button