Uncategorized

कोंडागांव युवा कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय, ताली और थाली बजाकर किया विरोध

कोंडागांव। जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में बैठी किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जारी किए हुए तीन काले कानूनों के विरोध में व छत्तीसगढ़ सरकार के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार के विरोध में किसानों के समर्थन में प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया और ताली थाली बजाकर केंद्र की अंधी बहरी मोदी सरकार को जगाने का प्रयास सांकेतिक रूप से किया गया। भारतीय जनता पार्टी दो मुंहे वाली बात करती है अगर वे किसानों के साथ है तो काले कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में खड़े हो और साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के साथ खड़े होकर किसानों के कंधे से कंधा मिलाते हुए केंद्र सरकार द्वारा बारदाने में की जा रही कटौती के विरोध में खड़े हों और केंद्र सरकार से बारदाना की मांग करें। इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा के साथ समस्त कार्यकारिणी जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस महिला कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button