छत्तीसगढ़

मास्क व साबुन बनाने में जुटी स्वसहायता समूह की महिलायें

मास्क व साबुन बनाने में जुटी स्वसहायता समूह की महिलायें
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
– पूरी दुनिया जहाँ  नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी संक्रामक महामारी से जूझ रहा हैं। वहीं भारत देश के सभी प्रदेश इस बीमारी की रोकथाम हेतु एक जुट हैं। शासन-प्रशासन से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही हैं। ताकि हम सब मिलकर क़ोरोना जंग से पार पा सके और पूर्व की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।
नारायणपुर ज़िले में आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई है। ताकि जिले की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में तेज़ी से सुधार हो सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाएं भी कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम व उसके संक्रमण को रोकने हेतु साहसिक कार्य करते हुए अपना योगदान दे रही हैं। समूह की यह महिलाएं मास्क, साबुन तैयार कर रही हैं। इनके द्वारा तैयार किये जा रहे मास्क, साबुन व अन्य सामग्रियाँ जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। अभी तक इनके द्वारा 40,000 मास्क व 4000 साबुन तैयार किये जा चुके हैं, जो कि जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक पहंुचाये जा चुके हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। 
    जिला प्रशासन द्वारा मास्क हेतु कॉटन के कपड़े सस्ते दर पर समूह की महिलाओं को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। निर्माण करते समय महिलाओं द्वारा साफ सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं। महिलाएं स्वयं मास्क लगाकर इस कार्य को कर रही हैं। बीच- बीच में महिलाओं द्वारा सेनिटाइजर व साबुन का उपयोग किया जा रहा हैं तथा मास्क की पैकिंग में पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा हैं। मास्क के उपयोग में किसी प्रकार के संक्रमण की संभावना न रहे।
इन समस्त उत्पादों के निर्माण की मॉनिटरिंग अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जिसमें हाइजिन व सोशल डिस्टनसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। इन संस्थाओं के अंतर्गत इस कार्य मे संलग्न समूह की महिलाएं इस दौरान मास्क बनाने के कार्य को सामाजिक व परोपकार का कार्य समझकर कर रही हैं। महिलाओं का कहना हैं कि आज देश कोरोना वाइरस के संक्रमण काल के कठिन दौर से गुजर रहा है, देश को इस कठिन परिस्थितयों से निकालने में हम आजीविका मिशन की महिलाएं इस कार्य को हम बड़े उत्साह व रुचि से कर रही हैं। लॉकडाउन के समय जहाँ लोगों का समय घर में रहकर व्यतीत नहीं हो रहा हैं, ऐसे समय में हम भी अन्य कार्यकर्ताओं की तरह देश सेवा कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button