छत्तीसगढ़

नक्सलवाद की राह पर भटके युवाओं को वापस लाने का संदेश लेकर हड़ेली गांव पहुंचा मर्दापाल का चलित थाना

कोंडागांव। जिले के अंतर्गत आने वाले मर्दापाल पुलिस थाना द्वारा घोर नक्सल प्रभावित ग्राम हड़ेली में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिध्दार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में 3 जनवरी को थाना मर्दापाल के ग्राम हड़ेली में चलित थाना लगाया गया। जिसमें ग्राम हड़ेली, पदेली, खोडसानार ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हुए जहां पर ग्रामीण युवाओं को नक्सली हिंसा छोड़कर छगत्तीसगढ शासन की आत्मसमर्पण नीति के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने के साथ ही ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गयी।

थाना प्रभारी मर्दापाल निरीक्षक रमन उसेण्डी एवं उनके स्टॉप के सहायक उप निरीक्षक उमेन्द ध्रुव द्वारा साईबर काईम से ठगी के तरीकों के बारे में गांव वालों को जानकारी देते हुए ठगी के झांसे में न आने की अपील एवं यातायात नियमों बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने समझाईस दी गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने, गांव में किसी प्रकार का अपराध, विशेषकर महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध घटित होने पर तत्काल थाना रिपोर्ट करने समझाईस दिया गया।

Related Articles

Back to top button