छत्तीसगढ़

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, केशकाल में राजेश नेताम को मिली जिम्मेदारी

केशकाल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा रविवार को प्रदेश के समस्त नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के नियुक्ति की सूची जारी की है। जिसमे केशकाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में राजेश नेताम को जिम्मेदार सौंपी गई है। वहीं प्रवीण अग्निहोत्री को धनोरा, हीरालाल नेताम को बड़ेराजपुर और दिनेश जायसवाल को फरसगांव का पुनः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि राजेश नेताम इससे पहले संगठन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके है उन्हें संगठन का काफी अनुभव है। वहीं प्रवीण अग्निहोत्री, हीरालाल नेताम, दिनेश जायसवाल, इससे पहले भी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पदस्थ थे। जिसके बाद आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन के चारों पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए राजेश नेताम प्रवीण अग्निहोत्री , हीरालाल नेताम, दिनेश जायसवाल को अध्यक्ष बनने पर केशकाल विधानसभा के सभी लोगो के बीच खुशी का लहर है एवं विधानसभा के समस्त नेताओं श्रीमति फूलोदेवी नेताम सांसद राज्सभा, रवि घोष महामंत्री कांग्रेस कमेटी, अमीन मेमन प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल, रोशन जमीर खान अध्यक्ष नगर पंचायत केशकाल, पिताम्बर नाग जिला अध्यक्ष एनएसयूआई कोंडागांव, अनिल उसेण्डी पार्षद नगर पंचायत केशकाल, अगनु मण्डावी, जनपद सदस्य, दयानंद कुंजाम, राकेश कुंजाम, डीगम्बर कुलदीप, सुरेश कोर्राम, सरादु नाग, सतीश नाग, रोहित नाग, राजू सिन्हा संतरे कोरचा, नरेश नेताम सभी ने चारों को अध्यक्ष बनने पर बधाई दिये।

Related Articles

Back to top button