छत्तीसगढ़

ब्राह्मण समाज के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने कान्हा तिवारी, उपाध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति

ब्राह्मण समाज के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने कान्हा तिवारी, उपाध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति

रायपुर। प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी की स्वीकृति और भारती किरण शर्मा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के अनुमोदन पर तथा चित्रलेखा तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर श्री जागेश्वर प्रसाद अवस्थी रतनपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष (विप्र प्रकोष्ठ) और कान्हा तिवारी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया हैं। प्रदेश संयोजक संजय शुक्ला ने कहा कि संगठन नियमावली और उदेश्य को ध्यान में रखते हुए शीर्ष पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। पूर्ण आशा और विश्वास के साथ नव मनोनीत होने पर आप सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

इस बीच ब्राह्मण समाज ने अनेक लोगों ने जागेश्वर अवस्थी और कान्हा तिवारी को अपनी शुभकामनाएं दी है। जागेश्वर अवस्थी ने अपनी नियुक्ति को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज को लेकर सरकारी योजनाओं की कमी है और समाज की बेहतरी के लिए काम करने की आवश्यकता है ताकि आने वाले दिनों में हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सके। वहीं, कान्हा तिवारी ने कहा कि उन्हें समाज ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button