छत्तीसगढ़

Kondagaon_ वर्चुअल मैराथन में 85 वर्षीय बुजुर्ग सरजू साहू ने लगाई दौड़, हुआ सम्मान

कोण्डागांव। नगर के हृदय स्थल बंधा तालाब गार्डन के सामने से मास्टर एसोसिएशन संघ जिला कोंडागांव के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार वर्चुअल मैराथन दौड़ प्रारंभ किया गया। इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के मिल्खा के नाम से जाने पहचाने जाने वाले सरजू प्रसाद साहू उम्र 85 वर्ष भिलाई एवं ज्वाला प्रसाद शर्मा 65 वर्ष व सीएमओ कोंडागांव सूरज सिदार के नेतृत्व में मास्टर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष कु अंजना पराते उम्र 52 वर्ष, उपाध्यक्ष धंसराज टंडन उम्र 37 वर्ष, संतु साहू कोषाध्यक्ष उम्र 55 वर्ष, कार्यकारिणी सदस्य निराकार ठाकुर, यशवंत ध्रुव व अन्य सभी धावकों के द्वारा गार्डन से दौड़ प्रारंभ करते हुए डीएनके, बाजार पारा, मेन रोड से जगदलपुर नाका तक की दौड़ लगाई गई और दौड़ के समापन पर छत्तीसगढ़ के मिल्खा सरजू प्रसाद साहू को सीएमओ सूरज सिदार के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया एवं सम्मान में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वर्चुअल रन के तहत लोगों में दौड़ के प्रति विशेष रुचि दिखाई दी इस दौड़ में छोटे से लेकर उम्रदराज लोगों द्वारा प्रतिभागी बनकर वर्चुअल मैराथन में शामिल हुये है।

Related Articles

Back to top button