छत्तीसगढ़

किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल नोडल अधिकारी नियुक्त

किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल नोडल अधिकारी नियुक्त
अजय शर्मा ब्यूरो
बिलासपुर 9 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान खरीदी के दौरान आने वाली समस्याआंे के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 112 पर काॅल करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा डायल 112 में आने वाले काॅल एवं किसानों के समस्याओं के निराकरण हेतु सुश्री दिव्या अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button