छत्तीसगढ़

राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

*राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*
अजय शर्मा सबका संदेश ब्यूरो प्रमुख संभाग
बिलासपुर 4 दिसम्बर 2020। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर जिले में 43 वां राउत नाच महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 5 दिसम्बर 2020 शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का 5 दिसम्बर शनिवार को शाम 03.45 बजे हेलीकाप्टर से एसईसीएल हेलीपेड बिलासपुर आगमन होगा। इसके पश्चात् वे कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल पहुचेंगे एवं शाम 05.30 बजे तक 43वें राउत नाच महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button