छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में एक साथ हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

।। समाचार।।

कबीरधाम जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में एक साथ हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

कलेक्टर ने पंडरिया विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया

कवर्धा, 01 दिसंबर 2020। राज्य शासन के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए कबीरधाम जिले के 94 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर एक साथ धान खरीदी की विविध शुरूआत की गई। किसानों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत का स्वागत किया। कबीरधाम जिले में पहले दिन 94 उपार्जन केन्द्रों में लगभग चार हजार किसानों से लगभग 94 हजार 788 क्विंटल धान की खरीदी के लिए टोकन देकर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी के पहले दिन पंडरिया विकासखण्ड के किशुनगढ़, बाघामुड़ा, दशरंगपुर, पांडातराई, पंडरिया से लेकर कवर्धा विकासखण्ड के अनेक धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए उनके ऋण पुस्तिका, टोकन पर्ची की जानकारी ली।
उन्होने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर आज से आगामी 31 जनवरी दो माह तक धान की खरीदी की जाएगी। इस अवधि में जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने सबंधित धान खरीदी प्रभारियों को डेढ़ हैक्टेयर से कम वाले पंजीकृत किसानों का एक साथ धान खरीदी करने के लिए टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा जिले के किसानों के लिए 60 से बढ़कर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र 86 से बढ़कर 94 करने के बाद किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस वर्ष प्रत्येक पंजीकृत किसानों को धान खरीदी निर्धारित समय पर हो सके, इसके लिए जिले के सभी धान उपर्जान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित समयावधि में धान की खरीदी हो सके, इसके लिए ढेड़ हैक्टेयर से कम रकबा वाले पंजीकृत अस्सी प्रतिशत किसानों से एक साथ धान खरीदी की जाएगी। इसके बाद ढेड हैक्टेयर से ज्यादा रकबा वाले पंजीकृत किसानों से धान खरीदी करने के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेकटर श्री संदीप ठाकुर, पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टंडन, जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम तहसीलदार श्री संजय विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button