छत्तीसगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने धान खरीदी केन्द्र का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया

गर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी में धान खरीदी केंद का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने किसानों को धान खरीदी की केन्द्र शुरू होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि उपज मंडी में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ होने से आस-पास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अकबर भाई ने हमेशा किसानों की चिंता की है आज किसानों की समस्या न हो इसके लिए धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ कर आवश्यक सुविधा व्यवस्था रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने धान खरीदी केन्द्र का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होनें शुभारंभ अवसर पर कहा कि सरकार किसानों के हितों को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। किसानों का हित और किसानों का संतोष सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सारी सुविधाएं किसानों को मिल सके, इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और धानखरीदी की मानिटरिंग भी की जा रही है। उन्हानेें कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ाने एवं कृषि के विकास के लिए शासन कृत संकल्पित है। किसानों को धान खरीदी के दौरान सभी तरह की सुविधाएं मिलती रहे, यह सुनिश्चित करने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उम्मीद है कि किसानों को इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष के साथ पार्षद अशोक सिंह, सरपंच परमेश्वर धृतलहरे, यशवंत धुर्वे, राजकुमार तिवारी, प्रबंधक संचालक श्री ठाकुर, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष ताराचंद झाडे, नोडल अधिकारी बद्री चंद्रवंशी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button