छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार जी लगातार कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में–दीपावली मिलन समारोह

नंदिनी अहिवारा से, राकेश जसपाल
अहिवारा विधायक और पीएचई मंत्री आज अहिवारा साहू सदन में दीपावली मिलन आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य रुप से स्वागत किया, गुरु जी द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं में जोश एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होते हुए नजर आए, उन्होंने उपस्थित कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ताओं और नगर वासियों को सर्वप्रथम दीपावली की शुभकामनाएं दी,,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया और कहा कि हमने कांग्रेस के बाहुबली नेता को खो दिया स्व, अहमद पटेल को अपने संगठन के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कीं, तत्पश्चात अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और समस्याओं के निराकरण पर कहा कि अति शीघ्र पूरा करूगां, आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ एवं जुझारू कार्यकर्ता शामिल थे जिसमें नगर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह, अहिवारा महिला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा गजबे,
ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अहिवारा सेवादल अध्यक्ष रामपाल नाविक, इंटक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह, कैलाश नाहटा, झुमुक साहु,ऋषि यादव,
महिला कांग्रेस की महामंत्री मंजूषा यादव, जमुना बारले, नरेंद्र कौर, कुंती तिवारी, द्रोपती साहु, एवं नगरवासी उपस्थित थे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button