छत्तीसगढ़

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 24 नवम्बर 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके तहत पंडरिया तहसील के ग्राम भुवालपुर निवासी श्री अमर का तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री भागीरथी (मृतक के पिता), ग्राम मोहतराकला निवासी श्री समीर का तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जलेश्वर चंद्रवंशी (मृतक के पिता), ग्राम पाढ़ी (पहाड़ी) निवासी श्रीमती रत्ना बाई की चूल्हे में खाना बनाते समय कपड़े में आग लगने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री मयाराम पटेल (मृतिका के पति) और बोड़ला तहसील के ग्राम खरहट्टा निवासी मंदाकनी को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री पुन्नी मरकाम (मृतिक के पिता) को को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।  

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button