छत्तीसगढ़

आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् ऋण उपलब्ध कराने हेतु 31 दिसम्बर

आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् ऋण उपलब्ध कराने हेतु 31 दिसम्बर 
तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर 18 नवम्बर 2020- छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित नारायणपुर जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति  वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जो स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं और जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। उन हितगा्रहियों को बैंक पोषित योजना के अंतर्गत अंत्योदय आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् ऋण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र 31 दिसम्बर तक आमंत्रित किये गये हैं। 
इस योजनांतर्गत आवेन करने वाले आवेदक के पास आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र के साथ ही शैक्षणिक योग्यता, मतदाता परिचय, राशन कार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक हैं। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 83 में कार्यालयीन समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button