छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार हेतु नामांकन/आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार हेतु नामांकन/आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
नारायणपुर, 11 नवम्बर 2020- पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार हेतु नामांकन/आवेदन योग्य बालक/बालिकाओं से वांछित अभिलेखों को संलग्न करते हुए प्रतिपूरित कर 30 नवम्बर तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर में आमंत्रित किये गये हैं। विचाराधीन वर्ष के लिए पुरस्कार हेतु पूर्व वर्ष की 01 जनवरी से आवेदन की तिथि के पूर्व तक घटित कार्य घटना विचारणीय होगी। कार्य घटना दिनांक को आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वे आवेदन पत्र जो निर्धारित प्रपत्र में अथवा निर्धारित समयावधि में जमा नहीं किये जायेंगे वे अस्वीकृत किये जा सकेंगे। एक बार अस्वीकृत किये जा चुके आवेदन पत्र पुनः विचारणीय नहीं होगें। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button