छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निशा देशलहरे बनाई गई एनएसयूआई की प्रदेश सचिव

दुर्ग। युवा नेत्री निशा देशलहरे को एनएसयूआई का प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह घोषणा एनएसयूआई के सम्मेलन में विधायक देवेन्द्र यादव व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह ने की। एनएसयूआई की नवनियुक्त प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने साइंस कॉलेज दुर्ग से छात्र राजनीति की शुरुआत की। छात्रसंघ चुनाव जीतकर छात्रसंघ सहसचिव पद पर अधिक मतो से विजयी हुए। कॉलेज में सक्रिय रहने पर 2015-16 में उन्हे जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया में सक्रिय होने पर 2017-18 में संगठन द्वारा दुर्ग जिला संयोजक सोशल मीडिया की कमान सौंपी गई। सोशल मीडिया का कार्यकाल 2 वर्ष तक रहा। 2019 में संगठन में लगातार सक्रिय रहने पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी बूथ ब्लॉक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। विधायक देवेंद्र यादव, लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू एवं अन्य ने बधाई दी है। सतनामी समाज की बेटी को कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन की छात्र इकाई में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर समाज में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button