छत्तीसगढ़

Kondagaon: रसोईया के इलाज के लिए शिक्षकों व जनसमुदाय द्वारा आर्थिक सहयोग

कोंडागांव। जिला व विकासखंड कोंडागांव के संकुल केंद्र बकोदागुड़ा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कदमपारा, बड़ेकनेरा में कार्यरत रसोईया प्रेमनाथ नेताम का विगत दिनों अचानक तबियत खराब होने से पेट का आपरेशन करवाना पड़ा। जिन्हें इलाज के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में 14 हजार रुपये शिक्षक एवं जनसमुदाय से प्राप्त हुआ। इस बारे में शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दिया कि प्रेमनाथ नेताम के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और ईलाज के लिए काफी राशि की आवश्यकता थी। प्रेमनाथ नेताम का अस्पताल में पेट का आपरेशन होने की जानकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक रूद्रेश्वर प्रसाद मिश्रा और सतीश जनगाम को जैसे ही मिली, दोनो शिक्षकों के द्वारा सहयोग के लिए शिक्षक समुदाय एवं विद्यालय परिवार से पहल किया गया जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रबंधन समिति कदमपारा, महिला स्व सहायता समूह कदमपारा, शिक्षक सुरेश कुमार भेड़िया, गौतम पाण्डे, बलदेव कोर्राम, रंजीत पोयाम, दिनेश उसेण्डी, सौरभ यदु, धनीराम मण्डावी, मंगलराम बघेल, शिक्षिका श्रीमती कुन्ती दर्रो, श्रीमती देवबती बघेल, श्रीमती भागेश्वरी पटेल एवं श्रीमती नीलम यादव के द्वारा कुल 14 हजार रूपये का सहयोग राशि प्रदान किया गया। प्रेमनाथ ने इस मुश्किल घड़ी में सहयोग करने वाले गुरूजनों एवं विद्यालय परिवार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

http://sabkasandesh.com/archives/83464

http://sabkasandesh.com/archives/83486

http://sabkasandesh.com/archives/83509

http://sabkasandesh.com/archives/83055

http://sabkasandesh.com/archives/83035

 

Related Articles

Back to top button