Uncategorized

राजनांदगांव : डायवर्सन शुल्क जमा नहीं करने पर डोंगरगढ़ तहसील के खलारी स्थित अंबे वाटर पार्क एवं डुंडेरा के रिची राइस मिल सील

कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार लंबित डायवर्सन वसूली की कार्रवाई लगातार की जा रही है आज तहसील डोंगरगढ में लंबित डायवर्सन शुल्क जमा नहीं करने पर खलारी स्थित अंबे वाटर पार्क (परसराम  पोशनलाल) एवं डुंडेरा स्थित रिची राइस मिल ( गुरशरण कौर) सील किया गया। पूर्व में नोटिस देने की बावजूद राशि जमा नहीं क रने पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार डोंगरगढ श्री अविनाश ठाकुर,राजस्व निरीक्षक श्री शिवेंद्र मिश्रा, पटवारी श्री प्रकाश साहू एवं अन्य राजस्व टीम उपस्थित थे। लंबित डायवर्सन राशि जमा नहीं करने पर सील एवं कुर्की की कार्यवाही शासन के नियमानुसार की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button