छत्तीसगढ़

कोंडागांव नगर में धूमधाम से हुआ जश्ने ईद, जुलूस निकालकर दी गई बधाईयां

कोंडागांव। नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी है। इस अवसर पर नगर में सुबह 9 बजे जुलूस निकाला गया जो शहर का गश्त करता हुआ वापस मस्जिद पहुँचा।

तत्पश्चात जामा मस्जिद के मुख्य इमाम हाफ़िज़ शाहिद रज़ा के द्वारा परचम कुशाई की गई। कोरोना वायरस महामारी के चलते जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जुलूस में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं मास्क का प्रयोग किया गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद इदरीश ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दी एवं साथ ही साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दैरान कमेटी के उपाध्यक्ष सैयद शफीक, सचिव इरशाद खान, सह सचिव असलम मंसूरी, हाजी मोइनुद्दीन बडगुजर, वासिल खान, अनीस मंसूरी, शेख सादिक, शेख अमजद, हाजी सलीम मेमन, अब्दुल गफ्फार, उस्मान मेमन, हक़ीम खान, मुहम्मद कमाल मौजूद थे।

http://sabkasandesh.com/archives/82638

http://sabkasandesh.com/archives/82519

http://sabkasandesh.com/archives/82186

Related Articles

Back to top button