छत्तीसगढ़दुर्घटना

Kondagaon: बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क पर खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से जा भिड़े, मौके पर हुई मौत

कोंडागांव। कोंडागांव से उमरकोट जाने वाली सड़क पर चिपावंड के पास आज 2 बाइक सवारों की ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरिनाथ नेताम पिता सोनाधर नेताम उम्र 33 ग्राम करकटी, एवं सोमनाथ मरकाम पिता घुडउ राम नेताम उम्र 42 ग्राम करकटी के निवासी हैं। ये दोनों अपने घर किसी आवश्यक कार्य हेतु चिपावंड जाने के लिये घर से अपनी बाइक CG 05 L 4789 में सवार होकर निकले थे, तभी अचानक तीलियाबेड़ा मोड़ के पास बीच सड़क पर खड़ी ट्रेक्टर क्रमांक CG 17 G 2635 से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही बाइक सवार दोनो व्यक्तियों की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुँच गयी थी और दोनों मृतकों के शव को उठाकर एम्बुलेंस में जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/81944

Related Articles

Back to top button