छत्तीसगढ़

ई-मेगा कैम्प आयोजित करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

समाचार
ई-मेगा कैम्प आयोजित करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन
कांकेर – छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आगामी 31 अक्टूबर को कांकेर जिले में ई-मेगा कैम्प आयोजित किया जायेगा, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ तथा कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जायेगा। ई-मेगा कैम्प आयोजित करने हेतु अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्रमपदाधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कार्यक्रम और ई-डिस्ट्रिक्टि मैनेजर (च्वाईस) को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार पंचारी को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। उपरोक्त समिति द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर से सतत समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित की जावेगी। समिति के सदस्य लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रम के बारे में अवगत करायेंगे तथा उसी समय उसकी समस्याओं का निराकरण किये जाने के संबंध में ’’न्याय एप’’ के माध्यम से सालसा की ओर प्रेषित करेंगे। ई-मेगा शिविर की मुख्य थीम से जुड़े हुए लोगों को चिन्हांकित किये जाने के प्रयोजन से आवश्यक मैदानी भ्रमण कर चिन्हांकित किया जा सकता है, इस थीम के द्वारा ई-मैगा कैम्प के महत्व तथा उद््देश्य के बारे में लोगों को जानकारी साझा की जावेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button