Uncategorized

UPSC New Chairman Ajay Kumar: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के नए अध्यक्ष, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, जानें उनके बारे में सबकुछ

UPSC New Chairman Ajay Kumar | Image Source | IBC24

नई दिल्ली: UPSC New Chairman Ajay Kumar:  पूर्व रक्षा सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई। अजय कुमार ने प्रीति सूदन की जगह ली है जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त हो गया था।

Read More : BJP Tiranga Yatra In CG: ऑपरेशन सिंदूर की सफतला पर छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी की तिरंगा यात्रा, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल

UPSC New Chairman Ajay Kumar:  डॉ. अजय कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केरल कैडर से आते हैं। उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के पद पर कार्य किया है और प्रशासनिक सेवाओं में अपने अनुभव तथा दक्षता के लिए पहचाने जाते हैं। यूपीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक होता है। नियमों के अनुसार, डॉ. अजय कुमार इस संवैधानिक पद पर अक्टूबर 2027 तक बने रह सकते हैं।

Read More : CCS Meeting On Operation Sindoor: PM मोदी ने आज अचानक बुलाई CCS अहम बैठक, ऑपरेशन सिंदूर और सुरक्षा हालात की होगी समीक्षा

UPSC New Chairman Ajay Kumar:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे कि IAS, IPS, IFS आदि के लिए अधिकारी चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। आयोग एक अध्यक्ष और अधिकतम दस सदस्यों से मिलकर बना होता है, हालांकि वर्तमान में आयोग में दो सदस्यों के पद रिक्त हैं।

Related Articles

Back to top button