छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमचंद प्रथम पुण्यतिथि

दुर्ग। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव की 11 अप्रैल को प्रथम पुण्यतिथि है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं के अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है। स्व. श्री यादव अपने जन्मदिन पर हर वर्ष गौवंश की सेवा के लिए श्री कृष्ण गौशाला जीव रक्षा केन्द्र मोहलई पहुंचते थे। उनकी स्मृति को ताजा करने स्व. हेमचंद यादव की पुण्यतिथि पर श्री कृष्ण गौशाला में गौवंश को गुड़-ग्रास खिलाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से शुरु होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। साइंस कॉलेज दुर्ग जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संजय बोहरा व जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता बोहरा ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button