दैनिक राशिफल

2 अक्टूबर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. धन की आवक बनी रहेगी, पर खर्चे भी बढ़ सकते हैं. विशेष प्रयास करने पड़ेंगे. क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं.

 

वृष (Taurus) : आज के दिन आप गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे. मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को भी पा सकेंगे. क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें.

 

मिथुन (Gemini) :आज आपकी सृजनात्मकता आपको आपके अन्य साथियों से आगे ले जाएगी. किसी भी चीज को लेकर खर्च की अधिकता रहेगी. प्रसन्न रहें. क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें.

कर्क (Cancer) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. आपके हर फैसले में आपको आपके पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों. क्या न करें-किसी से न उलझें.

सिंह (Leo) : आज के दिन अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे. अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें.

 

कन्या (Virgo) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद अनुकूल है. बस किसी से भी बहस करने से बचें. मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें. बच्चों के साथ थोड़ा वक्त व्यतीत करें. क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं.

 

Happy Gandhi Jayanti 2020 Wishes: ये यादगार मैसेज और कोट्स सभी को भेजकर राष्ट्रपिता को करें नमन

 

तुला (Libra) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे. कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको खूब लाभ मिलेगा. ये लाभ आपको उन्नति की ओर ले जाएगा. क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें.

 

वृश्चिक (Scorpio) :आज के दिन आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं. क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों.

Happy Shastri Jayanti 2020: राष्ट्र की शान शास्‍त्री जी को प्रणाम, शेयर करें उनके बेस्‍ट कोट्स जो जिदंगी बदलने की ताकत रखते हैं

 

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा. परिवार में भी ठीक-ठाक सुख शांति रहेगी. क्या न करें-अपनी वाणी को किसी के लिए भी कठोर न करें.

 

मकर (Capricorn) : आज आपकी यात्रा सुखद व मनोरंजक होगी, पर स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न आए, इस बात का खास ख्याल रखें. जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे. क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें.

 

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें.

 

मीन (Pisces) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा. स्थान परिवर्तन संभव है. क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें.

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button