Uncategorized

Kondagaon_ उत्तर प्रदेश सरकार की कायराना हरकत पर युवा कांग्रेस ने मोदी और योगी का पुतला फूंका

कोंडागांव। राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की गई कायराना हरकत के विरोध में कोंडागांव युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ का किया गया पुतला दहन किया गया। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में कुछ वहशी दरिंदो के द्वारा एक बालिका के साथ अमानवीय कृत्य बलात्कार करने के बाद उसकी रीड की हड्डी तोड़ दी गई, उसकी जीभ को काट दिया गया, विगत दिवस उसकी मृत्यु हो गई। इसी घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे जिन्हें आज उत्तर प्रदेश सीमा पे ना केवल बलपूर्वक आगे जाने से रोका गया बल्कि उनके साथ उत्तर मुख्यमंन्त्री योगी आदित्यनाथ के इशारों पे उत्तर प्रदेश की पुलिस के द्वारा झूमाझटकी व मारपीट भी गई और जबरन गिरफ्तार भी किया गया। इसी घटना व पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस कोंडागांव द्वारा स्थानीय बस स्टैंड में योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पे जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तब्बसुम बानो, हेमा देवांगन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा, जिला सचिव सकुर खान, शहर उपाध्यक्ष जितेंद दुबे, गुनमति नायक, योगेंद्र पोयाम, तरुण भौमिक, अंकेश जैन, सुनील रायकवार, प्रवीण मिश्रा, अफराज खान, कल्पेश दीवान, अंकित उइके, हेम सागर, कुणाल गढ़पाले, ईशान ठाकुर, अरविंद नेताम, जागेश्वर कुलदीप, पारस गोस्वामी, रेवा यादव, गोपी मूर्ति, बाबू भाई आदि उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/78875

Related Articles

Back to top button