छत्तीसगढ़

परिजनों की सहमति से बनी थी शादी की बात… लड़के का एक झूठ और युवती ने किया शादी से इनकार

बिलासपुर। उसलापुर के युवक आकाशवीर सिंह का सरकंडा की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों की शादी परिवार वालों की मर्जी से तय भी हो गयी। इसी दौरान लड़के ने एक किराये के बंगले को खुद का घर बता दिया, जिससे लड़की और लड़की के घर वाले खूब इंप्रेस हो गये। लेकिन शादी की डेट आने से पहले ही लड़के के झूठ का भांडा फूट गया।

लड़की को झूठ की जानकारी हुई तो वह गुस्से में लड़के के घर पहुंच गयी और लड़के सहित लड़के के परिवारजनों के सामने उन्हें खरी खोटी सुना दी। साथ ही लड़की ने शादी से भी इंकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर लड़के ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लड़की के माथे और नाक से खून बहने लगा।इसकी शिकायत पुलिस में की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button