प्रतिमा चन्द्राकर को जिताने वोरा ने किया कई क्षेत्रों में चुनावी दौरा
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दुर्ग। बदला है अपना प्रदेश बदलेंगे पूरा देश की भावना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य ब्लॉक के वार्ड तमरेपारा, आपापुरा, ब्राह्मणपारा व चंडी मंदिर का सघन दौरा विधायक अरुण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर एन वर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। मान होटल से पैदल मार्च प्रारंभ कर लोगों से दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को विजय बनाने के लिए मतदान करने का आह्वान किया गया। लोगों को राहुल गांधी द्वारा न्याय के द्वारा 72000 गरीब लोगों को न्यूनतम आय देकर उनका जीवन स्तर को बढ़ाया जाएगा। इंदिरा मार्केट में सब्जी व्यवसाई एवं दुकानदारों को भी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा गया। सराफा लाइन में भी सभी सराफा व्यवसायियों को अरुण वोरा ने प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में मतदान के लिए अनुरोध किया। सभी ने आश्वस्त किया कि प्रतिमा चंद्राकर को वोट कर भारी मतों से विजय बनाएगे। ब्राह्मण पारा में महिलाएं स्वत: ही अरुण वोरा के साथ प्रचार करने आ गए और सभी ने प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे जीत कर राहुल गांधी की झोली में डालना है और उन्हे प्रधानमंत्री बनाना है। रैली में मदन जैन, राधेश्याम शर्मा,रत्ना नारमदेव, राजेन्द्र साहू, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार वर्मा, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, देवेश मिश्रा, अंशुल पाण्डे, अनिता तिवारी,परमजीत सिंह भुई, अमृत लोढ़ा,राजेश वादलयकर, भागवत ताम्रकार, सरिता ताम्रकार, कविता विश्वकर्मा, मीना मानिकपुरी, मासूम अली, राहुल अग्रवाल, रामरतन जलतारे, भुनेश्वरी, कुलदीप हुसैन खोखर, मोहम्मद वकील, पप्पू श्रीवास्तव,पासी अली, फतेह सिंह भाटिया, विकास यादव, राजू ताम्रकार, रमेश पांडे, चंद्र प्रकाश जैन, तनिष्क पाटनी, दीपक तंबोली, हरीश ताम्रकार, आशीष तिवारी, अनिल ताम्रकार, अजय मिश्रा, संगीता सोनी, अनुपमा गफूर अली, कौशल किशोर सिंह, फिरोज खान, अशोक मेहरा, राकेश सिन्हा एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
गरीबी मिटाने की दिशा में आय योजना साबित होगी गेमचेंजर-वोरा
दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने लोकसभा चुनाव हेतु जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र की जमकर तारीफ की और इसे देश के मन की बात बताया। उन्होने कहा कि देश भर के करोड़ो आम लोगों से सलाह मशविरा कर कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र तैयार किया है। पिछले 5 सालो में भाजपा ने देश को आर्थिक आपातकाल जैसे हालात में लाकर खड़ा कर दिया है। रातो-रात की गई नोट बंदी और उसके ऊपर आधी अधूरी तैयारी के साथ लगाई गई जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। लाखों लोगों ने अपना रोजगार खो दिया है। बेरोजगारी की दर पिछले 45 वर्षो में सर्वाधिक है। इस कठिन परिस्थिति से कांग्रेस पार्टी ही देश को ऊबार सकती है यह बात हमारे घोषणा पत्र से ही नजर आ रही है। ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व न्यूनतम आय योजना लागू किए जाने से ना सिर्फ गरीबों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिलेगा बल्कि अर्थशास्त्रियों के मुताबिक अर्थव्यवस्था पर भी इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 20 प्रतिशत लोगों को न्याय योजना के अंतर्गत लाना गरीबी हटाने की दिशा में गेमचेंजर साबित होगा। देश में 22 लाख रिक्त सरकारी पद भरे जाएगे एवं महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला, सशस्त्र बल एवं अर्धसैनिक बल, आदिवासी, वन एवं पर्यावरण सभी के लिए एक स्पष्ट दूरदर्शिता दिखाई पड़ती है और कांग्रेस वादे पूरा करने में विश्वास रखती है। श्री वोरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश का जनमन एक बार फिर कांग्रेस एवं राहुल गांधी जी के साथ है।