छत्तीसगढ़

नियमितीकरण के आश्वासन पश्चात हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटे NHM के कर्मचारी

कोंडागांव। छग NHM अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष करण लावत्रे के द्वारा यह जानकारी दी गयी कि NHM के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रज़ा उनके प्रतिनिधि व प्रांतीय अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा के कोर कमेटी के साथ द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई। जिसमें मंत्री जी के द्वारा NHM एवं CGSACS के कर्मचारियों के लिए पूरी तरह सकारात्मक सोच प्रदर्शित की गई और निकट भविष्य में यथाशीघ्र नियमितीकरण की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही हड़ताल अवधि के दौरान कर्मचारियों पर हुई कार्यवाहियों को शून्य करने पर भी सहमति बनी। इस सम्बंध में माननीय मंत्री द्वारा समस्त कलेक्टर्स से पृथक-पृथक दूरभाष पर चर्चा की गई और बर्खास्त कर्मचारियों सहित अन्य सभी कर्मचारियों की जॉइनिंग लेने हेतु निर्देशित किया गया है। माननीय मंत्री के आश्वासन, उनके सकारात्मक रुख, उनके कर्मचारियों के प्रति भावनात्मक लगाव और प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए हड़ताल अस्थाई रूप से आगामी तिथि तक स्थगित की गई है।

इसी तारतम्य में जिले के समस्त NHM अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल स्थगन की कार्यवाही कर सोमवार क

Related Articles

Back to top button