छत्तीसगढ़

बिलासपुर में इलाज के दौरान गिधौरी सरपंच की कोरो ना से मौत

अजय शर्मा जिला ब्यूरो चीफ सब का संदेश
जांजगीर मालखरौदा ब्लॉक के गिधौरी ग्राम पंचायत के सरपंच परमानंद रात्रे की इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। सरपंच परमानंद ने तबीयत ठीक नहीं लगने पर वह खुद अपने घर में ही आइसोलेट हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य मैं सुधार नहीं आया इसलिए वह अपने परिवार के साथ टेस्ट कराने के लिए बिलासपुर चले गए टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया करीब 5 दिन पहले बिलासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गए उनके घर के लोग उनकी पत्नी बच्चे गांव लौटे तो गांव वालों ने उन्हें भी टेस्ट कराने को कहा उन लोग जांजगीर में टेस्ट कराया जिसमें उनकी पत्नी बच्चे और उनके पिता को भी कोरोना पॉजिटिव बताया गया इन सब का इलाज जांजगीर के अस्पताल में चल रहा है। पत्नी और बच्चे को नहीं जानकारी पति परमानंद के शव को गांव लाने के लिए प्रशासन ने टीम बनाई टीम शव को गांव लेकर आ गई और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। ना तो पत्नी को पता चला ना बेटे को और ना ही मृतक के पिता को किसी ने सूचना नहीं दी उन लोग उनकी की मौत से अब तक अनजान हैं।
इधर अफरीद के श्यामसुंदर राठौर बरपाली चौक चांपा में संचालित राशन दुकान में सेल्समैन का काम करते थे उन्हें भी करो ना होने पर सिम सब बिलासपुर में भर्ती किया गया था शनिवार को उनकी भी मौत हो गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button