छत्तीसगढ़

लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास मोर कहानी विषय पर होगी बात

लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास मोर कहानी विषय पर होगी बात

25 सितंबर तक अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग

11 अक्टूबर को प्रसारित होगी 11 वीं कड़ी

कवर्धा, 23 सितम्बर 2020// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को सुबह 10.30 से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 23, 24 एवं 25 सितंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button