छत्तीसगढ़राजनीतिक

युवा कांग्रेस की बैठक में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध

कोंडागांव/नारायणपुर। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नारायणपुर विधानसभा देवेंद्र कोर्राम के नेतृत्व में 22 सितंबर को मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हथकली नारायणपुर विधानसभा में युवाओं की एक बैठक आयोजित कर शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया। केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये बेरोजगारों के साथ खिलवाड़, किसान विरोधी कानून, नगरनार स्टिल प्लान्ट के निजीकरण एवं मोदी सरकार कि जनविरोधी नीतियों का विरोध किया गया साथ ही संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मर्दापाल के ग्राम हथकली के सरपंच, जनपद सदस्य प्रमिला बघेल, रामब्रिज ठाकुर, लोकमन ठाकुर, दया, धीरज, रसूल, अनूप और कोंडागांव यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर दीवान भी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/77493

http://sabkasandesh.com/archives/77593

http://sabkasandesh.com/archives/77657

http://sabkasandesh.com/archives/77661

 

Related Articles

Back to top button