छत्तीसगढ़

संविदा भर्ती हेतु 1 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

संविदा भर्ती हेतु 1 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
नारायणपुर 21 सितम्बर 2020 – जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोड़ीतरई में शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए संविदा शिक्षक, लिपिक एवं चतुर्थ वर्ग संवर्ग की संविदा भर्ती हेतु इच्छुक उम्मीदवारों से 21 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरान्त सहायक शिक्षक संवर्ग एवं प्रधान पाठक की मेरिट सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या स्वयं के माध्यम से 01 अक्टूबर 2020 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति की विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टोरेट एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल सहित जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन या राज्य की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीस्टेटडॉटजीओव्हीडॉटइन पर देखी जा सकती है। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button