छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुरू कर दी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

कोंडागांव। दिनांक 19/09/2020 को एन एच एम् स्वास्थ्य कर्मचारी संघ केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में करीबन सभी महिला पुरुष कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर 11:00 बजे से हॉस्पिटल के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वही विश्रामपुरी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव नाग के नेतृत्व में करीबन 45 महिला पुरुष कार्यकर्ता गोंडवाना भवन मैं 11 बजे से बैठे हैं व फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष महेश अहिरवार के नेतृत्व में नगर पंचायत मैदान में करीबन 20/ 25 महिला पुरुष कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 11 बजे से बैठे हुए हैं। कोरोनकाल में स्वास्थ्य कर्मियों के इस तरह से हड़ताल में बैठ जाने से पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

http://sabkasandesh.com/archives/77204

http://sabkasandesh.com/archives/77200

http://sabkasandesh.com/archives/77188

http://sabkasandesh.com/archives/76993

Related Articles

Back to top button