छत्तीसगढ़

खरसिया समपार आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur railway.
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 620/22A-24A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 313 (खरसिया फाटक) को दिनांक 01 दिसम्बर 2023 रात 10 बजे से 02 दिसम्बर 2023 सुबह 10 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित बानीपाथर फ्लाईओवर ब्रिज एवं झाराडीह फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button