छत्तीसगढ़राजनीतिक

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम जन्मदिन पर मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

कोंडागांव। शहर महिला कांग्रेस ने छग प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का जन्मदिन मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर मनाया। इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तब्बसुम बानो ने बताया कि छग प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के द्वारा कोरोना संक्रमण के वैश्विक आपदा जिससे आज देश प्रदेश सहित सारा विश्व परेशान व भयभीत है। आये दिन किसी अपने परिचित स्नेहीजन के अवसान की खबर मन को दुःख दे रही है पीड़ा दे रही है। ऐसे में उन्होंने इस वर्ष अपना जन्मदिवस न मनाने का निर्णय लिया है।

जिसका सम्मान करते हुए शहर महिला कांग्रेस ने आज आमजनों को मास्क वा सेनेटाइजर वितरण कर उनका जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया हम सभी कांग्रेसजन ईश्वर से उनके स्वस्थ्य व सुदीर्घ आयु की कामना करते है इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एम यूसुफ रीजवी, जिला महामन्त्री कपिल चोपड़ा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नन्दू दीवान, राजीव ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष रितेश पटेल, ननकी वैष्णव, हेमा देवांगन, माही रैकवार, सर्वेश सेठिया आदि उपस्तिथ रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/76567

Related Articles

Back to top button