खास खबरछत्तीसगढ़समाज/संस्कृति

Kondagaon: ऑनलाइन काव्य पाठ संपन्न, साहित्यिक मंच हिंदी साहित्य परिषद कोण्डागांँव का आयोजन

कोंडागांव। दिनांँक 05/09/2020 दिन शनिवार को हिन्दी साहित्य परिषद् छत्तीसगढ़ कोण्डागाँव इकाई तथा कला, साहित्य एवं जनजातीय सरोकार की राष्ट्रीय पत्रिका ककसाड़ के तत्वावधान में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती, शिक्षक दिवस के अवसर पर हिन्दी साहित्य परिषद् छत्तीसगढ़ जिला कोण्डागांव इकाई के द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का अविस्मरणीय आयोजन रश्मि विपिन अग्रिहोत्री केशकाल के संयोजन में संपन्न हुआ।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही सुनीता शर्मा (नीतू) जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक (वर्ग-1) अधिकारी, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाज सेवी रायपुर, अध्यक्षता डॉ राजाराम त्रिपाठी राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय किसान महासंघ, संपादक, साहित्यकार, संरक्षक हिन्दी साहित्य परिषद् कोण्डागाँव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र रावल सेवानिवृत्त प्राचार्य, प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिप्रा त्रिपाठी ककसाड़ राष्ट्रीय पत्रिका के संपादक मंडल की वरिष्ठ सदस्य ‘सम्पदा’ समाज सेवी संस्थान की महासचिव कवियत्री, आल इंडिया रेडियो तथा दूरदर्शन की वरिष्ठ गायिका, सुनीलदत्त मिश्रा फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ साहित्यकार बिलासपुर, लोकेश गायकवाड़ शिक्षक, जिला अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं समाजसेवी केशकाल, समीक्षक के रूप में राजनारायण द्विवेदी अंबिकापुर एवं एसपी विश्वकर्मा कोण्डागांव उपस्थित थे।

प्रतिष्ठित कवि एवं मंच संचालक गजेन्द्र हरिहारनो दीप डोंगरगाँव जिला राजनांदगाँव तथा सुपरिचित रचनाकार रश्मि विपिन अग्निहोत्री केशकाल के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ। सावित्री मिश्रा झारसुगुड़ा ओडिशा, अर्पणा तिवारी इंदौर, शशांक दुबे छिंदवाड़ा, आकाश अग्रवाल लहार भिण्ड, वर्षा ठाकुर भिलाई, पल्लवी झा रायपुर, महेश राजा महासमुंद, अंजलि तिवारी मिश्रा जगदलपुर, गजेन्द्र द्विवेदी गिरीश भिलाई, डीसी त्रिपाठी रायपुर, बबीता दुबे रायपुर, नवीन तिवारी दुर्ग, विनोद तिवारी अंबिकापुर, चमेली कुर्रे सुवासिता जगदलपुर, संतोष श्रीवास्तव सम कांकेर, शत्रुंजय तिवारी दुर्ग, पूनम दुबे अंबिकापुर, मीरा आर्ची चौहान कांकेर, सीमा साहू दुर्ग, अशोक यादव कोरर कांकेर, अभिषेक मानिकपुरी कांकेर, डॉ इक़बाल ख़ान मोहला राजनांदगांव, गीता द्विवेदी अंबिकापुर, अर्चना पाठक निरंतर अंबिकापुर, कृष्णशरण पटेल जगदलपुर, शशांक शेण्डे श्रीधर जगदलपुर, स्वपन बोस जुगानी कैम्प, सरोज ठाकुर बिलासपुर, सीमारानी प्रधान महासमुंद, कोंडागांव से उमेश मंडावी, विश्वनाथ देवांगन, दिनेश विश्वकर्मा, गजेन्द्र हरिहारनो दीप डोंगरगाँव, अनिता शरद झा रायपुर ने भावपूर्ण रचनाओं का पाठ किया।

परिचयात्मक उद्बोधन ब्रिजेश तिवारी, सरस्वती वंदना अर्चना पाठक निरंतर अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति पुष्पा मिश्रा परसदा दुर्ग, स्वागत संबोधन क्रमशः उमेश कुमार मंडावी, रश्मि विपिन अग्रिहोत्री तथा आभार ज्ञापन चमेली कुर्रे सुवासिता जगदलपुर ने किया। अध्यक्षता कर रहे राजाराम त्रिपाठी ने डिजिटल आयोजन को समसमायिक एवं अनूठा बतलाते हुए शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा सभी साहित्यकार की प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना महामारी के प्रति जागरूक रहने के लिए भी कहा। सुरेन्द्र रावल एवं सुनीलदत्त मिश्रा ने काव्यपाठ करने वाले भिन्न भिन्न प्रदेशों के साहित्य साधकों का उत्साहवर्धन किया। संयोजिका एवं संचालिका का दायित्व निभाने वाली केशकाल की संवेदनशील कवयित्री रश्मि विपिन अग्निहोत्री ने परिषद् के संरक्षक डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी, सुरेंद्र रावल, हेमचंद्र राठौर, अध्यक्ष हरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष एस पी विश्वकर्मा, यशवंत गौतम, सचिव उमेश मंडावी, सह सचिव श्रीमती शिप्रा त्रिपाठी, श्रीमती मधु तिवारी, कोषाध्यक्ष बृजेश तिवारी एवं जमील खान मीडिया प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

http://sabkasandesh.com/archives/75260

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button