छत्तीसगढ़

राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

जांजगीर-चांपा, 02 सिंतंबर 2020/ राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि की दवा (अल्बेन्डाजोल) खिलाई जाएगी। एक साल से दो साल की उम्र वाले बच्चों को आधी गोली पीसकर, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर तथा तीन से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी। शासन द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कन्टेनमेंट जोन और बफर जोन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। कन्टेनमेंट जोन में स्थिति सामान्य होने के बाद ही यह सेवा प्रदान की जायेगी। अजय शर्मा जिला रिपोर्टर सबका संदेश 9977420682

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button