छत्तीसगढ़

18-18 घंटे काम करने का नतीजा जीडीपी अपने निचले स्तर पर, 24 घंटे काम न करें : दीप सारस्वत

*18-18 घंटे काम करने का नतीजा जीडीपी अपने निचले स्तर पर, 24 घंटे काम न करें : दीप सारस्वत*

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया समन्वयक दीप सारस्वत ने ताजा मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि 6 साल पहले सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार हर मोर्चे में असफल होती नजर आ रही है। चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद अब अपनी विफलता छुपाने के लिए गिरती अर्थव्यवस्था को एक्ट ऑफ गॉड बता दिया जाता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की वित्त मंत्री जी द्वारा इतनी कमजोर बात करना शोभा नहीं देती।
भोली जनता को 5 ट्रिलियन ईकोनॉमी का सपना दिखाने के बाद अर्थव्यवस्था को गर्त में पहूंचा दिया गया है। वित्त मंत्री जी को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। अभी भी हमें 5 ट्रिलियन की इकॉनॉमी बनने के लिए विकास दर 9 प्रतिशत रखनी होगी। लेकिन भाजपा के नेताओं को यह बात समझ नहीं आएगी। उन्हें जुमलेबाजी और जातीवाद करने से समय मिले तब वे अर्थव्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें।
देश को जहां-जहां से राजस्व प्राप्त होता है वहां-वहां का ठेका मोदी जी अपने मित्रों को दे रहें है। यही कारण है की अंबानी-अडानी जी की आर्थिक स्थिति मजबुत और देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। आने वाले दिनों में कहीं ऐसा न हो की हर बार की तरह इस स्थिति के लिए भी नेहरू जी को जिम्मेदार ठहरा दिया जाए।
इससे बुरी स्थिति नहीं हो सकती करोड़ो लोगों के हाथों से रोजगार छिन चुका है। सरकार की 3 मुख्य विफलताएं नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन है। नैतिकता दिखाते हुए भाजपा सरकार को विफलताएं स्वीकार करनी चाहिए और सार्वजनीक रूप से देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

Related Articles

Back to top button