अर्नब की रिहाई के लिए भाजयुमो ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन, For the release of Arnab, Bajyumo submitted a memorandum in the name of His Excellency to the Collector

दुर्ग। महाराष्ट्र की पुलिस प्रशासन के द्वारा द्वेष की भावना से की गई रिपब्लिक चैनल के पत्रकार अरनब गोस्वामी के ऊपर कार्रवाई का कड़ा विरोध दर्ज कराती है। हमारे देश के चौथे आधार स्तंभ पत्रकारिता के अभिव्यक्ति की आजादी का हनन करते हुए या कार्यवाही महाराष्ट्र शासन के दबाव पूर्वक दुर्भावना वश कार्रवाई की गई जिसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति का नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महामहिम राष्ट्रपति से भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग सविनय अनुरोध करती है कि महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में संज्ञान लेते हुए रिपब्लिक चैनल के पत्रकार अर्नब गोस्वामी के रिहाई आदेश देने का कष्ट करे।ं
इस दौरान महामंत्री नितेश साहू उपाध्यक्ष राहुल पंडित मंत्री राहुल दीवान मीडिया प्रभारी राजा महोबिया गौरव शर्मा टेकन सिन्हा राहुल पाटिल मन्नु साहू रवि कोसरे उपस्थित रहे।


