छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

यादव समाज दुर्ग लोकसभा से उतार सकती है अपना प्रत्याशी

टिकट वितरण में महत्व नहीं मिलने से यादव समाज नाराज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा द्वारा टिकट वितरण में प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने से सर्व यादव समाज नाराज है, हालांकि समाज को अभी दुर्ग लोकसभा सीट से महत्व मिलने की आश बंधी हुई है। समाज ने टिकट के लिए भाजपा से गुरुजी बिसे यादव और कांग्रेस से शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष रामकली यादव का नाम आगे बढ़ाया था। सर्व यादव समाज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज की 33 लाख जनसंख्या है। जबकि दुर्ग लोकसभा में यह संख्या 2 लाख के करीब है। अगर कांग्रेस व भाजपा समाज द्वारा बढ़ाए गए नामों को महत्व नहीं देगी तो सर्व यादव समाज दुर्ग लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। जिसके लिए यादव समाज ने छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नाम पर सहमति दे दी है। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने जारी बयान में कहा है कि जनसंख्या के हिसाब से छत्तीसगढ़ में यादव समाज को राजनीतिक महत्व नही मिल रहा है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टी समाज की उपेक्षा कर रही है। यादव समाज को अब बैसाखी मंजूर नहीं है। यादव समाज वर्तमान में संगठित होकर निर्णय लेने की स्थिति में आ गया है। श्री यादव ने कहा कि मै पिछले 10 वर्षो से सामाजिक गतिविधियों के अलावा राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहा हूं। सर्व यादव समाज ने कांग्रेस व भाजपा के समक्ष टिकट के लिए समाज को दो लोकप्रिय लोगों का नाम रखा है। अगर उपेक्षा हुई तो यादव समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा और पूरे छत्तीसगढ़ में यादव समाज के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की जाएगी।

Related Articles

Back to top button