छत्तीसगढ़

7 नवंबर तक पंजीयन तहसील कार्यालय में होगा

कवर्धा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन की समय-सीमा 16 अगस्त से 31 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। किसानों की सुविधा के लिए किसान पंजीयन कार्य की समयावधि को बढ़ाकर 7 नवंबर तक कर दिया गया है। जिन किसानों ने वर्ष 2018-19 में अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे इस वर्ष 2019-20 में धान विक्रय के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए अपने किसानों को संबंधित तहसील कार्यालय में निर्धारित प्रारूप-02 में चाहे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा करना होगा।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button