छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार ट्रांसजेंटर सामूहिक विवाह 30 को

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- चित्राग्राही फिल्म्स द्वारा 30 मार्च को विश्व में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह विवाह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। अलग-अलग राज्यों से 15 जोड़े शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता विद्या राजपूत ने बताया कि वह इस आयोजन को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। चित्राग्राही फिल्म्स के सुरेश शर्मा ने बताया कि किन्नरों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए ‘हंसा- एक संजोग’ नामक फिल्म भी बनाई गई है। यह फिल्म 5 अप्रैल को पूरे भारत में रिलीज होगी। शीघ्र ही एक छत्तीसगढ़ी फिल्म भी बनाई जा रही है। वह भी सामाजिक मुद्दों पर आधारित होगी। फिल्म की पब्लिसिटी हेड रवीना बरिहा ने बताया कि सामूहिक विवाह लैंगिक समानता की ओर बढ़ाया गया पहला कदम है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button