अपराधछत्तीसगढ़

मर्दापाल पुलिस के हत्थे चढे़ 13 साल पुराने हत्या के 5 में से 2 आरोपी, 3 की हो चुकी है पहले ही मौत

अक्टूबर 2007 में दो बुजूर्ग दम्पत्ती की हत्या कर कोडेनार और चेमा के बीच भवरीडीह नदी में बहाने का है मामला

कोंडागांव। थाना मर्दापाल पुलिस द्वारा वर्ष 2007 में दर्ज  मर्ग प्रकरण जिसमे अज्ञात व्यक्ति का नर कंकाल भवरीडीह नदी पर मिला था  मामले में पुनः जांच कर एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को संज्ञान में लेकर हत्या के 13 साल पुराने मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में वर्षों से लंबित मर्ग प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप थाना मर्दापाल में वर्ष 2007 से लंबित मर्ग प्रकरण में नवीन वैज्ञानिक साक्ष्यों और चश्मदीद गवाहों के कथनों के आधार पर यह पता चला कि वर्ष 2007 में जमीन विवाद और इमली झाड़ के विवाद को लेकर ग्राम बड़को के जगाराम सोरी, जुगदेर कोर्राम, रसमेन सोरी, सुकासिंग सोरी एवं लक्ष्मण सोरी ने मिलकर माह अक्टूबर 2007 में बुजूर्ग दम्पत्ती लखमू राम और बिनई बाई की हत्या कर शव को ग्राम कोडेनार और चेमा के बीच भंवरडीह नदी में फेक दिया था।

प्रारम्भिक जांच में फोरेंसिक साक्ष्य से जब हत्या होने की बात सामने आई तब पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना मर्दापाल प्रभारी निरीक्षक रमन उसेंडी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। ग्राम बड़को पूर्व में मर्दापाल क्षेत्रान्तर्गत आता था जो उस समय धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र था। आरोपीगण उस समय जनमिलिशिया सदस्य थे और उनका गांव में भय था जिस कारण गाँव के चश्मदीद गवाहों ने चुप्पी साध रखी थी और चूंकि मृतकगणों के पुत्र एवं सगे परिजन ग्राम बड़को में निवासरत नही थे इस कारण उन्हें वास्तविक घटना का ज्ञान उस समय नही चला और जब अक्टूबर 2007 में घटना के बाद उन्होंने अपने माता पिता से बहुत दिनों से संपर्क न होने पर गांव जाकर पूछताछ की तो उन्हें गुमराह होना पड़ा तथा तब उनके द्वारा गुम इंसान प्रकरण भी दर्ज कराया गया जिसकी जांच के दौरान नदी से मिले नर कंकाल और गुम इंसान के विवरण का फोरेंसिक मिलान करवाया गया। वर्तमान में जब पुलिस ने उन्हें हिम्मत दिलाते हुए जांच में मिले साक्ष्यों से अवगत कराया और जब उसी घटना के चश्मदीद गवाहों को उनके सामने लाकर सच सुनवाया तब सारी कड़ियाँ जुड़ती चली गईं और पीड़ित परिवार में अपने माता पिता को न्याय दिलाने की आस फिर जग गई।

इसी दौरान दिनांक 05.08.2020 को ग्राम बड़को में आरोपी सुकासिंग एवं लक्ष्मण के उपस्थित होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मर्दापाल रमन उसेण्डी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन, आरक्षक घासुराम यादव, चंद्रप्रभाष नेताम, नुरष्याम शोरी, ब्रीजलाल शोरी, गरेंजू नेताम का टीम गठित कर तत्काल रवाना हुए और ग्राम बड़को में आरोपीगण सुकासिंग एवं लक्ष्मण की घेराबंदी कर पकड़ा गया और जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या करने की घटना को स्वीकार कर मामले का खुलासा किया। इस हत्या के अन्य 3 आरोपी जगाराम सोरी, रसमेन सोरी और जुगदेर की कम उम्र में ही बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है और अन्य 2 आरोपियों सुकासिंह और लक्ष्मण को IPC 302, 201, 147,148,149, 506 के तहत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

http://sabkasandesh.com/archives/70137

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button